कालाढूंगी में होगा नारी शक्ति सम्मान सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत…

कालाढूंगी। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 15 नवंबर को कालाढूंगी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज (रा.ई. कॉलेज) में नारी शक्ति सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह नौ बजे पहुंचेंगे।

स्थानीय विधायक बंशीधर भगत ने बताया कि सम्मेलन में प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज और महिला मोर्चा की अध्यक्ष रुचि भट्ट भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। उन्होंने क्षेत्र की माताओं और बहनों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं की सहभागिता और उनके सम्मान को लेकर आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है।

Advertisement
  • Related Posts

    उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS और 20 PCS अधिकारियों के तबादले..देखें लिस्ट…

    हल्द्वानी नगर निगम को मिली नई नगर आयुक्त, आषिमा गोयल संभालेंगी जिम्मेदारी; कई जिलों में बदले सीडीओ देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 10 आईएएस…

    35 नशीले इंजेक्शनों के साथ युवक गिरफ्तार…

    हल्द्वानी। ऑपरेशन प्रहार के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 35 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…