हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर राज्य की स्थापना की वर्षगांठ मनाई गई। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक सुमित हृदयेश, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट और जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल समेत पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को बधाई दी और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण लंबे जनसंघर्ष, आंदोलनकारियों के त्याग और शहीदों के बलिदान का परिणाम है। राज्य गठन के पीछे पहाड़, मैदान और प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के विकास, सम्मान, रोजगार और बेहतर भविष्य की परिकल्पना थी। उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखंड बनाने की दिशा में प्रयास करना चाहिए।
महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट और जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि राज्य आंदोलन के शहीदों और आंदोलनकारियों के संघर्ष को याद करने का दिन भी है। इस अवसर पर राज्य गठन के उद्देश्यों और अब तक हुई प्रगति का आत्ममंथन जरूरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश की अस्मिता, जनता के अधिकारों और विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर आगे भी आवाज उठाती रहेगी।
कार्यक्रम में हरिश मेहता, हेमंत बगड़वाल, मलय बिष्ट, अमित रावत, हेमंत साहू, महेश आनंद, शंकर कोहली, किरण माहरा, जाकिर हुसैन, हाजी सुहेल सिद्दीकी, जया कर्नाटक, देवेंद्र मेहर, गोविंद बगड़वाल, बबलू बिष्ट, हाजी शाद अली, गणेश टम्टा, उदित करायत, मंजू दानू, ताहिर, संदीप भैंसोड़ा और मनोज भट्ट सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।







