सांसद अजय भट्ट ने किया फूड फेस्टिवल का शुभारंभ, स्थानीय व्यंजनों का लिया स्वाद

नैनीताल। डीएसए मैदान में आयोजित फूड फेस्टिवल का रविवार को सांसद अजय भट्ट ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और स्थानीय व्यंजनों का स्वाद चखा।

फेस्टिवल के दौरान सांसद का सहज और सादगी भरा अंदाज भी देखने को मिला। स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लेने के साथ उन्हें घर से लाए टिफिन की भी याद रही। उन्होंने अपने पीआरओ वीरेंद्र कुमार से टिफिन मंगवाते हुए कहा कि घर से लाया खाना बर्बाद नहीं होना चाहिए। उनका यह अंदाज वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

इस अवसर पर विधायक सरिता आर्या, दर्जा राज्यमंत्री भावना मेहरा, शांति मेहरा, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, अपर जिलाधिकारी विवेक राय, सचिव जिला विकास प्राधिकरण मनीष कुमार, एसडीएम नवाजिश खलिक, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, एपीडी चंदा फर्त्याल सहित राज्य आंदोलनकारी मनोज जोशी, पुष्कर मेहरा, पूरन सिंह मेहरा, मोहन पाल, समीर आर्य, दया किशन पोखरिया, प्रकाश आर्य और नितिन कार्की मौजूद रहे।

Advertisement
  • Related Posts

    एमबीपीजी कॉलेज में सम्मान समारोह के दौरान हंगामा, राज्य आंदोलनकारियों ने उठाए प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल

    समय पर सूचना नहीं देने को लेकर दर्जा मंत्री हुकुम सिंह कुंवर और आंदोलनकारियों के बीच मंच पर तीखी बहस हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर…

    दिवाली की रात पिता से हुई थी आखिरी बात, सुबह PAC परिसर में मिला जवान का शव

    46वीं वाहिनी में प्रशिक्षु जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका रुद्रपुर। दिवाली का त्योहार एक परिवार के लिए मातम में बदल…