उत्तराखंड पुलिस के दो अफसरों का बढ़ा मान, डॉ. जगदीश चंद्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक तो हरबंस सिंह को गोल्ड मेडल

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों ने अपनी उत्कृष्ट सेवाओं और कर्तव्यनिष्ठा से प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र को सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया, जबकि एसपी हल्द्वानी हरबंस सिंह को उत्कृष्ट कार्यों और कानून व्यवस्था बनाए रखने में अहम योगदान के लिए गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।

शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित उत्तराखंड पुलिस के राष्ट्रपति पुलिस निशान अलंकरण समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने डॉ. जगदीश चंद्र को सराहनीय सेवा के लिए पदक प्रदान कर सम्मानित किया। उनकी सेवाओं और कार्यकुशलता को देखते हुए यह सम्मान दिया गया। वहीं, पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र निवेदिता कुकरेती ने एसपी हल्द्वानी हरबंस सिंह को गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया। हरबंस सिंह ने रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारे में सिख समुदाय के कुछ लोगों के विरोध के दौरान धैर्य, सूझबूझ और कुशल संवाद का परिचय देते हुए स्थिति को संभाला था। उन्होंने बातचीत के जरिए लोगों को शांतिपूर्वक गुरुद्वारे से बाहर निकाला और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखी।

इसके अलावा निहंगों के एक जत्थे द्वारा उग्र होकर विरोध स्वरूप पांवटा साहिब जाने के प्रयास को भी उन्होंने प्रभावी संवाद और समझदारी से शांतिपूर्ण ढंग से रोकते हुए वापस भेजा। उनके प्रयासों से किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई और प्रदेश में कानून व्यवस्था कायम रही।

दोनों पुलिस अधिकारियों को मिले सम्मान से उत्तराखंड पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है। यह सम्मान उनकी समर्पित सेवाओं, कार्यकुशलता और जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्धता का परिचायक है।

Advertisement
  • Related Posts

    दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट, बाजारों से रेलवे स्टेशन तक सघन चेकिंग…

    हल्द्वानी। दीपावली पर्व को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग…

    चारा लेने निकली वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सड़क किनारे मिली बेहोश

    काशीपुर। पशुओं के लिए चारा लेने घर से निकली 60 वर्षीय वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू…