हल्द्वानी। कालाढूंगी में बर पुल के पास कोटाबाग रोड पर सोमवार दोपहर बाइक और स्कूटी की टक्कर में 21 वर्षीय युवक मोहम्मद फैज गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के दौरान वहां से गुजर रहे एसपी सिटी हल्द्वानी हरबंस सिंह ने तत्काल पुलिस को मौके पर बुलाया और घायल को उपचार के लिए सीएचसी कालाढूंगी पहुंचाया।
पुलिस के अनुसार, छोटी हल्द्वानी निवासी मोहम्मद फैज बाइक से अपने गांव जा रहा था, तभी सामने से आ रही स्कूटी से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में फैज के चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद स्कूटी चालक मौके से चला गया। पुलिस उसकी जानकारी जुटाने के साथ मामले में वैधानिक कार्रवाई कर रही है।






