हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से सट्टा पर्ची, गत्ता, पेन और ₹9,190 की नकदी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 18 अक्टूबर को चेकिंग के दौरान वार्ड संख्या 25, लाइन नंबर 18 में कार्रवाई करते हुए मो. समीम (43) निवासी लाइन नंबर 17, बनभूलपुरा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली बनभूलपुरा में जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।






