नानकमत्ता हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

35 वर्षीय सतनाम सिंह की गोली मारकर की गई थी हत्या, एक आरोपी से तमंचा और कारतूस बरामद

नानकमत्ता। ग्राम सिद्धानवदिया में पुरानी रंजिश के चलते 35 वर्षीय सतनाम सिंह की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को 19 अक्टूबर को मटिहा बॉर्डर से पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में कुलदीप सिंह उर्फ बंटी और हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी शामिल हैं। पुलिस ने कुलदीप के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। मामले में चार अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

पुलिस के अनुसार, 18 अक्टूबर को सोनू सिंह निवासी ग्राम सिद्धानवदिया ने कोतवाली नानकमत्ता में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कुलदीप सिंह उर्फ बंटी, लखविंदर सिंह उर्फ लक्की, हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी नागरा, कोमल सिंह, कमल सिंह और रमनदीप कौर ने एकराय होकर उनके घर पर पथराव और फायरिंग की। इस दौरान उनके भाई सतनाम सिंह को गोली लग गई, जिससे उनकी मौत हो गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

पांच पुलिस टीमों ने शुरू की जांच

एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर और क्षेत्राधिकारी खटीमा के नेतृत्व में घटना के खुलासे के लिए पांच पुलिस टीमों का गठन किया गया। टीमों ने वादी के बयान, साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी क्रम में पुलिस ने कुलदीप सिंह उर्फ बंटी और हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी को मटिहा बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया।

दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी कुलदीप सिंह उर्फ बंटी के खिलाफ वर्ष 2026 में पॉक्सो अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। वहीं, हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी के खिलाफ खटीमा थाने में वर्ष 2026 में दो मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मामले में नामजद शेष चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

  • Related Posts

    हादसे में घायल युवक के लिए मददगार बने एसपी सिटी हरबंस सिंह, तत्काल पहुंचाया अस्पताल..

    हल्द्वानी। कालाढूंगी में बर पुल के पास कोटाबाग रोड पर सोमवार दोपहर बाइक और स्कूटी की टक्कर में 21 वर्षीय युवक मोहम्मद फैज गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे…

    बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक गिरफ्तार, ₹9,190 बरामद

    हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से सट्टा पर्ची, गत्ता, पेन और ₹9,190 की नकदी बरामद की है।पुलिस…