पुराने विवाद में नाबालिग पर ईंट से हमला, दो आरोपी पकड़े….

मुख्य आरोपी किशोर बाल संप्रेषण गृह भेजा, दूसरे की निशानदेही पर ईंट बरामद

हल्द्वानी। धानमिल क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर नाबालिग पर ईंट-पत्थरों से हमला करने के मामले में मुखानी पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी विधि विवादित किशोर को बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया है, जबकि 19 वर्षीय आयुष बालियान को हिरासत में लिया गया है। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ईंट बरामद हुई है।

पुलिस के अनुसार, साउथ एनक्लेव फेज-2 निवासी ललित बिष्ट ने 15 अक्टूबर को तहरीर देकर बताया कि 14 अक्टूबर को प्रतिबिम्ब जिम के पास पुराने विवाद में युवकों ने उनके नाबालिग पुत्र के साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से ईंट-पत्थरों से हमला किया। हमले में उसके सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं।

मामले में मुकदमा दर्ज कर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पूछताछ में मुख्य आरोपी किशोर ने बताया कि मारपीट के दौरान आयुष बालियान ने कार्तिक के सिर पर ईंट से वार किया था। इसके बाद पुलिस ने कालाढूंगी निवासी आयुष को हिरासत में लेकर उसकी निशानदेही पर ईंट बरामद की। दूसरे आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी किशोर के पिता अपने चचेरे भाई की हत्या के मामले में वर्ष 2024 में दर्ज मुकदमे के बाद से जेल में बंद हैं।

  • Related Posts

    रामलीला के दौरान हादसा! खर बने कलाकार की गर्दन पर लगी तलवार, जीभ भी जख्मी

    खटीमा में रामलीला मंचन के दौरान मची अफरा-तफरी, दर्शक पहले समझते रहे अभिनय का हिस्सा; अस्पताल में कराया भर्ती खटीमा। ऊधमसिंहनगर जिले के खटीमा में रामलीला मंचन के दौरान अचानक…

    यूपी से तमंचों की खेप लेकर उत्तराखंड पहुंचे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल; 8 अवैध हथियार बरामद

    यूपी से असलहों की खेप लेकर उत्तराखंड आ रहे थे आरोपी, पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में एक के पैर में लगी गोली ₹5 हजार में खरीदकर ₹8…