रामलीला के दौरान हादसा! खर बने कलाकार की गर्दन पर लगी तलवार, जीभ भी जख्मी

खटीमा में रामलीला मंचन के दौरान मची अफरा-तफरी, दर्शक पहले समझते रहे अभिनय का हिस्सा; अस्पताल में कराया भर्ती

खटीमा। ऊधमसिंहनगर जिले के खटीमा में रामलीला मंचन के दौरान अचानक हुए हादसे से दर्शकों में अफरा-तफरी मच गई। खर का किरदार निभा रहे कलाकार अमित जोशी की गर्दन पर तलवार लगने से वह घायल हो गए। हादसे में उनकी जीभ पर भी चोट आई। घटना के बाद घायल कलाकार को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, खटीमा के कंजाबाग मार्ग स्थित श्री सिद्धेश्वर मंदिर में शुक्रवार शाम रामलीला का मंचन किया जा रहा था। इसी दौरान एक दृश्य के अभिनय के वक्त खर की भूमिका निभा रहे अमित जोशी की गर्दन पर अचानक तलवार लग गई। इससे वह घायल हो गए। उनकी जीभ में भी चोट आई।

हादसे के दौरान शुरुआत में दर्शक इसे रामलीला के दृश्य का ही हिस्सा समझते रहे। हालांकि, जब कलाकार के घायल होने का पता चला तो वहां मौजूद लोगों में चिंता फैल गई। आनन-फानन में उन्हें खटीमा उप जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां से बाद में उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया।
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश जोशी ने बताया कि अमित जोशी रामलीला में खर की भूमिका निभा रहे हैं। एक दृश्य के मंचन के दौरान अचानक उनकी गर्दन पर तलवार लग गई, जिससे वह घायल हो गए। उनकी जीभ पर भी चोट आई है। उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार है।

  • Related Posts

    पुराने विवाद में नाबालिग पर ईंट से हमला, दो आरोपी पकड़े….

    मुख्य आरोपी किशोर बाल संप्रेषण गृह भेजा, दूसरे की निशानदेही पर ईंट बरामद हल्द्वानी। धानमिल क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर नाबालिग पर ईंट-पत्थरों से हमला करने के मामले में…

    यूपी से तमंचों की खेप लेकर उत्तराखंड पहुंचे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल; 8 अवैध हथियार बरामद

    यूपी से असलहों की खेप लेकर उत्तराखंड आ रहे थे आरोपी, पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में एक के पैर में लगी गोली ₹5 हजार में खरीदकर ₹8…