महिला दरोगा ने सिपाही पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

Spread the News

देहरादून में संबद्ध एक महिला दारोगा ने साथी सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि सिपाही उसे कई जगह घुमाने के बहाने ले गया और दुष्कर्म करता रहा, इसके बाद उससे दूरी बना ली। इस मामले में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने महिला दाराेगा की तहरीर पर आरोपी सिपाही के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार महिला दारोगा का कुछ समय पहले पर्वतीय जिले में तबादला हुआ था। कुछ समय ड्यूटी करने के बाद महिला ने निजी परेशानी बताते हुए उसका तबादला मैदानी जिले में करवाने का आग्रह किया था, जिसके बाद पुलिस विभाग ने उसे देहरादून के एक शाखा में संबद्ध कर दिया। महिला दरोगा के अनुसार साथी सिपाही उसे अलग-अलग होटलों में ले कर गया और दुष्कर्म किया। आरोप है कि सिपाही उसे घुमाने के बहाने अलग-अलग होटलों में ले कर गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने सिपाही असलम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि महिला दारोगा की सिपाही के साथ पिछले एक-डेढ़ साल से दोस्ती थी। पुलिस ने आरोपित सिपाही के बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है, वहीं जल्द ही शिकायतकर्ता महिला दारोगा के मजिस्ट्रेटी बयान भी दर्ज कराए जाएंगे।

  • Related Posts

    ‘KBC’ का इनामी खेल निकला ठगी का जाल, डेढ़ करोड़ गंवा बैठा ग्रामीण…..

    Spread the News

    Spread the Newsफर्जी दस्तावेज भेजकर जीता भरोसा, टैक्स और शुल्क के नाम पर खाते कराए खाली देहरादून। फेसबुक पर चल रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख रुपये…

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…