रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद एसएसपी अजय गणपति ने कार्रवाई करते हुए दो चौकी प्रभारियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इनमें शिवराजपुर पट्टी चौकी प्रभारी सौरभ भारती और मंडी चौकी प्रभारी मनोज देव शामिल हैं।
हादसे के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवालों और ड्यूटी में लापरवाही सामने आने के बीच हुई इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।






