हल्द्वानी। एडीबी सहायतित हल्द्वानी परियोजना के तहत वार्ड संख्या 41 की रिवर वैली कॉलोनी में सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है। पेयजल लाइन बिछाने का काम पूरा होने के बाद अब बिटूमेन सड़क के सब-बेसिंग कार्य को तेजी से कराया जा रहा है। सड़क का निर्माण पूरा होने पर मुख्य मार्ग से कनेक्टिविटी बेहतर होगी और क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।






