रिहायशी इलाके में तेंदुए की दस्तक, पूर्व ग्राम प्रधान के घर तक पहुंचा शिकारी..देखें Video

आधी रात पूर्व ग्राम प्रधान के घर में घुसा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत
स्कूली बच्चों और रात में आवाजाही करने वालों की सुरक्षा को लेकर चिंता

गरुड़ (बागेश्वर)। कौसानी-गरुड़ मुख्य सड़क से सटे द्योरड़ा गांव में बुधवार तड़के एक तेंदुए ने पूर्व ग्राम प्रधान हेमा पंत के आवासीय परिसर में घुसकर ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी। रात करीब दो बजे घर के बाहर हुई तेज आहट पर परिजनों ने खिड़की से बाहर झांका तो दरवाजे के ठीक सामने विशालकाय तेंदुआ खड़ा दिखाई दिया।


घर के आंगन में तेंदुए को देखकर परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने भीतर से ही शोर मचाया तो तेंदुआ झाड़ियों की ओर चला गया। घटना के बाद से आसपास के ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल है।
ग्रामीणों का कहना है कि मुख्य सड़क से लगे रिहायशी क्षेत्र में तेंदुए की लगातार आवाजाही से स्कूली बच्चों और रात में आने-जाने वाले लोगों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ ही तेंदुए को पकड़ने के लिए तत्काल पिंजरा लगाने की मांग की है।

  • Related Posts

    मायके गई पत्नी अचानक लापता, मोबाइल बंद होने से गहराया रहस्य

    हल्द्वानी। नैनीताल जिले के हल्द्वानी में लोनिवि के एक वर्कचार्ज कर्मचारी की पत्नी शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी महिला का कोई सुराग…

    भाईंदर के ‘प्यासा बार’ में पड़ी रेड: गुप्त बंकर में कैद मिलीं 10 लड़कियां, कटर से काटकर निकाला बाहर..Video

    मेकअप रूम के पीछे बिना वेंटिलेशन वाले तहखाने में छिपाया था, मैनेजर समेत कई कर्मचारी हिरासत में भाईंदर (मुंबई)। महाराष्ट्र के भाईंदर स्थित ‘प्यासा आर्केस्ट्रा बार’ में क्राइम ब्रांच की…