परमिट की शर्तें तोड़ने वालों पर नैनीताल पुलिस का शिकंजा, 73 वाहन सीज

258 चालान काटे, 5 ड्राइविंग लाइसेंस/परमिट निरस्त; 47 हजार रुपये संयोजन शुल्क वसूला

नैनीताल। जिले में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नैनीताल पुलिस ने परमिट की शर्तों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की। एसएसपी डा. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर चलाए गए अभियान में पुलिस ने कुल 258 चालान काटे और 73 वाहनों को सीज किया।
एसपी क्राइम/ट्रैफिक डा. जगदीश चंद्र के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस, सीपीयू और विभिन्न थाना पुलिस ने अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान 72 मोटरसाइकिल समेत 73 वाहन सीज किए गए। इसके अलावा पांच ड्राइविंग लाइसेंस/परमिट निरस्तीकरण की कार्रवाई की गई तथा 47 हजार रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया।
पुलिस के अनुसार यातायात नियमों और परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। अधिकारियों ने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने और निर्धारित परमिट शर्तों के अनुरूप ही वाहनों का संचालन करने की अपील की है।

  • Related Posts

    दिनदहाड़े पिता की गोली मारकर हत्या, बेटी की दवाई लेकर लौट रहा था मृतक…

    अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने बाइक सवार तीन बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम, रंजिश के चलते हत्या की आशंका रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर जिले की सीमा से सटे उत्तर प्रदेश…

    कानून व्यवस्था से खिलवाड़ पर प्रशासन सख्त, चार अराजक तत्व जिला बदर

    नैनीताल। जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन…