हल्द्वानी। एडीबी सहायतित हल्द्वानी परियोजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 50 के शिवपुरम फेज-1 में सीवर एवं पेयजल लाइन बिछाने का कार्य पूरा होने के बाद सड़क पुनर्निर्माण का काम भी पूरा कर लिया गया है। सड़क का पुनर्निर्माण होने से क्षेत्रवासियों को लंबे समय से चल रही आवाजाही संबंधी दिक्कतों से राहत मिलने की उम्मीद है।
शिवपुरम फेज-1 की यह महत्वपूर्ण सड़क पीलीकोठी रोड को मुखानी रोड से जोड़ती है। ऐसे में सड़क के दुरुस्त होने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और स्थानीय लोगों के साथ ही आसपास के क्षेत्रों से आने-जाने वाले लोगों को भी सुविधा मिलेगी। सड़क निर्माण पूरा होने से दैनिक आवागमन सुगम होने के साथ क्षेत्र में यातायात व्यवस्था भी बेहतर होने की उम्मीद है।






