हल्द्वानी। जज फार्म क्षेत्र में एक घर में झागयुक्त गंदा पानी आने की शिकायत पर पार्षद प्रतिनिधि उमेश बिनवाल ने जेई दीपक शर्मा और प्लंबर-लाइनमैन के साथ मौके का निरीक्षण किया। शिकायतकर्ता विकास पंत के घर पहुंचकर पानी की स्थिति की जांच की गई।
जेई दीपक शर्मा ने बताया कि पानी के सैंपल जांच के लिए लिए गए हैं। आसपास के अन्य घरों से भी सैंपल लिए गए हैं। प्रथम दृष्टया मामला घर की व्यक्तिगत पानी की लाइन में खराबी का प्रतीत हो रहा है, क्योंकि आसपास के अन्य घरों में ऐसी शिकायत नहीं मिली है। एक-दो दिन में लाइन की जांच और पानी की रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।






