हल्द्वानी। गांधी-शास्त्री जयंती के अवसर पर वंदे मातरम् ग्रुप के तत्वावधान में बिठौरिया स्थित ब्लैक पैंथर जिम में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिम के 31 सदस्यों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाई।
आयोजकों ने बताया कि रक्तदान का उद्देश्य सुशीला तिवारी अस्पताल में रक्त की कमी दूर करने और जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग करना है। विक्रम मेहता और पुष्पेश पंत ने सभी रक्तदाताओं का आभार जताया। शिविर में शैलेन्द्र सिंह दानू, गौरव पांडे, रजत बिष्ट, चेतना भट्ट और निकिता जोशी समेत अन्य लोगों ने प्रतिभाग किया।






