MBPG कॉलेज, चौथे राउंड की गिनती के बाद भी आर्यन का दबाव कायम…

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के चौथे राउंड के बाद भी अध्यक्ष पद पर आर्यन बेलवाल का दबदबा जारी है। आर्यन 128 बोटों के साथ पहले स्थान पर चल रहे है। उन्हें अब तक 426 वोट मिले हैं। वहीं एन एसयूआई के मेहुल साह 298 वोट के साथ दूसरे और एबीवीपी धीरज बिष्ट 244 वोट के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

इन आंकड़ों ने काफी हद तक चुनावी तस्वीर साफ कर दी। हालांकि 14 राउंड की गिनती अभी बाकी है, उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है लेकिन लगातार चार राउंड में आर्यन की बढ़त ने प्रतिद्वंदियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

Advertisement
  • Related Posts

    उत्तराखंड में कांग्रेस का ‘45 पार’ का नारा, हरीश रावत बोले- जनता बना चुकी बदलाव का मन…

    महिला अपराध, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर प्रदेशभर में अभियान चलाएगी कांग्रेस, राहुल और प्रियंका गांधी जल्द करेंगे उत्तराखंड का दौरा हल्द्वानी। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी…

    चुनाव से पहले पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 दरोगाओं को नई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

    आठ चौकी प्रभारियों को हटाकर दूसरे थानों और पुलिस कार्यालय भेजा, एसएसपी अजय गणपति ने जारी किए आदेश रुद्रपुर। विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियों के बीच ऊधमसिंह नगर जिले में पुलिस…