एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का रण, मतदान शुरू….

Spread the News

मतदान के लिए छात्र-छात्राओं की लगी लंबी कतारें, सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर मंगलवार सुबह मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही छात्र-छात्राओं की कतारें लग गईं। अपने पसंदीदा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने के लिए छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह नजर आया।

चुनाव को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस और कॉलेज प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया पर लगातार नजर रखी जा रही है।

कॉलेज में मतदान सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगा। इसके बाद दोपहर तीन बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना का सिलसिला देर रात तक चलने की संभावना है। बताया गया है कि करीब रात 11 बजे तक मतगणना पूरी होने के बाद विजेता प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी और उन्हें शपथ दिलाई जाएगी।

चुनाव परिणाम को लेकर प्रत्याशियों और समर्थकों में भी खासा उत्साह बना हुआ है। कॉलेज परिसर में पूरे दिन चुनावी माहौल रहने की संभावना है।

Related Posts

भूस्खलन के बीच SDRF बनी सहारा, रोप के सहारे 500 यात्रियों को कराया सुरक्षित पार..देखें Video.

Spread the News

Spread the Newsपिथौरागढ़। मुन्ना बैंड के समीप भूस्खलन के कारण सड़क मार्ग बाधित होने पर रविवार को SDRF ने मोर्चा संभाल लिया। सब इंस्पेक्टर डूंगर सिंह अधिकारी के नेतृत्व में…

गहरी खाई में गिरा ट्रैकर, SDRF ने जान पर खेल बचाई जान..देखें Video…

Spread the News

Spread the Newsचमोली। रुद्रनाथ ट्रैक पर रविवार को एक ट्रैकर पहाड़ी से फिसलकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही SDRF की टीम ने…