गहरी खाई में गिरा ट्रैकर, SDRF ने जान पर खेल बचाई जान..देखें Video…

चमोली। रुद्रनाथ ट्रैक पर रविवार को एक ट्रैकर पहाड़ी से फिसलकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही SDRF की टीम ने दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में अभियान चलाकर घायल ट्रैकर को सुरक्षित बाहर निकाला। करीब 150 मीटर गहरी खाई में उतरकर SDRF जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल तक पहुंच बनाई और रेस्क्यू कर उसे अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार सगर गांव से करीब चार किलोमीटर आगे रुद्रनाथ ट्रैक पर एक ट्रैकर के पहाड़ी से नीचे गिरकर गहरी खाई में फंसने की सूचना DCR चमोली के माध्यम से SDRF पोस्ट गौचर को मिली। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक मनोहर कन्याल के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

दुर्गम पहाड़ी भूभाग, खड़ी ढलान और कठिन परिस्थितियों के बीच SDRF जवान पैदल घटनास्थल तक पहुंचे। जिला पुलिस के साथ संयुक्त रूप से चलाए गए रेस्क्यू अभियान के दौरान टीम करीब 150 मीटर गहरी खाई में उतरी और घायल तक पहुंच बनाई।

रेस्क्यू तकनीकों का इस्तेमाल करते हुए जवानों ने घायल को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला। इसके बाद वैकल्पिक स्ट्रेचर की मदद से उसे कठिन पहाड़ी रास्ते से रोड हेड तक पहुंचाया गया, जहां से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

घायल की पहचान अशोक पुत्र श्रीकांत (36), निवासी मद्रास के रूप में हुई है। आवश्यक कार्रवाई के लिए घायल को जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

Advertisement

Related Posts

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS और 20 PCS अधिकारियों के तबादले..देखें लिस्ट…

हल्द्वानी नगर निगम को मिली नई नगर आयुक्त, आषिमा गोयल संभालेंगी जिम्मेदारी; कई जिलों में बदले सीडीओ देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 10 आईएएस…

35 नशीले इंजेक्शनों के साथ युवक गिरफ्तार…

हल्द्वानी। ऑपरेशन प्रहार के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 35 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…