बेस अस्पताल के शौचालय में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, मचा हड़कंप…

Spread the News

मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला और नवजात अस्पताल में भर्ती, पुलिस से सुरक्षा की मांग

हल्द्वानी। बेस अस्पताल के शौचालय में बुधवार सुबह मानसिक रूप से अस्वस्थ एक महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। महिला के प्रसव की जानकारी मिलते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। नर्सिंग स्टाफ ने तत्काल महिला और नवजात को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की हालत फिलहाल स्वस्थ बताई जा रही है।

अस्पताल की प्रभारी सीएमएस ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे महिला और उसके नवजात बच्चे को अस्पताल लाया गया। नवजात का वजन करीब तीन किलोग्राम है। उसे एसएनसीयू में रखा गया है, जहां नर्सिंग स्टाफ उसकी देखरेख कर रहा है और दूध की व्यवस्था भी अस्पताल की ओर से की जा रही है।

सीएमएस के अनुसार महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण अपनी स्थिति को पूरी तरह समझ पाने में असमर्थ है। उसकी सुरक्षा को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना देकर निगरानी और सुरक्षा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।

दुष्कर्म पीड़िता 14 वर्षीय किशोरी ने भी दिया बच्चे को जन्म

इसी दिन बनभूलपुरा थाना क्षेत्र की 14 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने भी बच्चे को जन्म दिया। पुलिस ने नवजात के जैविक पिता की पुष्टि के लिए डीएनए जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में आरोपी बनभूलपुरा निवासी सलमान फिलहाल जेल में बंद है। पुलिस आरोपी का ब्लड सैंपल लेकर नवजात के डीएनए से मिलान कराएगी।

पुलिस के मुताबिक किशोरी की मां ने जून में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि फरवरी में किशोरी दवा लेने बाजार जा रही थी, तभी आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर आरोपी द्वारा किशोरी के माता-पिता को धमकी देने का भी आरोप लगाया गया था।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया था। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। अब पुलिस डीएनए जांच के जरिए नवजात के जैविक पिता की पुष्टि की प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है। फिलहाल किशोरी और नवजात दोनों चिकित्सकों की निगरानी में हैं।

Did you like this feature?

  • Related Posts

    भूस्खलन के बीच SDRF बनी सहारा, रोप के सहारे 500 यात्रियों को कराया सुरक्षित पार..देखें Video.

    Spread the News

    Spread the Newsपिथौरागढ़। मुन्ना बैंड के समीप भूस्खलन के कारण सड़क मार्ग बाधित होने पर रविवार को SDRF ने मोर्चा संभाल लिया। सब इंस्पेक्टर डूंगर सिंह अधिकारी के नेतृत्व में…

    गहरी खाई में गिरा ट्रैकर, SDRF ने जान पर खेल बचाई जान..देखें Video…

    Spread the News

    Spread the Newsचमोली। रुद्रनाथ ट्रैक पर रविवार को एक ट्रैकर पहाड़ी से फिसलकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही SDRF की टीम ने…