छात्र गुटों के बीच हुई मारपीट और तोड़फोड़ मामले में पुलिस की सख्त कार्रवाई, चार गिरफ्तार….

Spread the News

हल्द्वानी। दुर्गा सिटी सेंटर के पास दिल्ली चाट की दुकान के समीप छात्रों के दो गुटों के बीच हुए विवाद और तोड़फोड़ के मामले में नैनीताल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर घटना में शामिल युवकों की पहचान की।

घटना 23 सितंबर की देर रात की है। आरोप है कि कुछ अज्ञात युवक दुकान में घुस गए और तोड़फोड़ करने लगे। इस दौरान दुकान पर सामान लेने आए ग्राहकों और सड़क से गुजर रहे लोगों के साथ भी मारपीट की गई। मामले में दुकान स्वामी बिपिन चंद्र जोशी निवासी जगदंबा नगर, भोटियापड़ाव की तहरीर पर कोतवाली हल्द्वानी में FIR संख्या 327/2026 दर्ज की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आदित्य सिंह रावत उर्फ एएस ठाकुर, कवि नेगी, कार्तिक नागिला और ईशान शर्मा को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार चारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई है। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Related Posts

नशे में स्कॉर्पियो दौड़ाना पड़ा भारी, गैस गोदाम निवासी आशीष को पुलिस ने दबोचा….

Spread the News

Spread the Newsरात्रि चेकिंग में पुलिस ने रोका, धारा 185 में चालानी कार्रवाई कर वाहन किया सीज हल्द्वानी। रात्रि चेकिंग के दौरान शराब के नशे में स्कॉर्पियो को खतरनाक तरीके…

लुटेरी दुल्हन समेत पांच दबोचे, शादी के बाद नशीला पदार्थ खिलाकर लूट को देती थी अंजाम….

Spread the News

Spread the Newsपति को नशीला पदार्थ खिलाकर फरार होने का आरोप, 70 हजार नकद, पांच मोबाइल और नशीला पाउडर बरामद हरिद्वार। शादी के नाम पर कथित तौर पर लोगों को…