लुटेरी दुल्हन समेत पांच दबोचे, शादी के बाद नशीला पदार्थ खिलाकर लूट को देती थी अंजाम….

Spread the News

पति को नशीला पदार्थ खिलाकर फरार होने का आरोप, 70 हजार नकद, पांच मोबाइल और नशीला पाउडर बरामद

हरिद्वार। शादी के नाम पर कथित तौर पर लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगी करने के मामले में बहादराबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक महिला समेत पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, महिला पर शादी के बाद पति को विश्वास में लेकर नशीला पदार्थ खिलाने और मौका पाकर घर से नकदी व अन्य सामान लेकर फरार होने का आरोप है। पुलिस अन्य लोगों के साथ भी ठगी किए जाने के एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है।

मामला ग्राम दौलतपुर का है। पुलिस के मुताबिक 24 सितंबर को प्रवेश पुरी निवासी दौलतपुर ने तहरीर देकर बताया कि उनके भाई योगेश पुरी के साथ विवाह करने वाली महिला ने कथित तौर पर उसे नशीला पदार्थ खिलाया और इसके बाद घर से नकदी व अन्य सामान लेकर फरार हो गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में बहादराबाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने महिला समेत पांच संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से पांच मोबाइल फोन, 70 हजार रुपये की नकदी और नशीला पाउडर बरामद किया है। घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को भी पुलिस ने सीज कर दिया है।

इन पांच को लिया हिरासत में

पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए आरोपियों में मिर्जापुर निवासी 21 वर्षीय महिला, अब्दुल बारी पुत्र जुल्फकार निवासी मिर्जापुर, शामली निवासी एक महिला, पुनीत कुमार पुत्र मुकेश कुमार निवासी शामली और भरतपुर राजस्थान निवासी फतेह सिंह मीना पुत्र हरि किशन शामिल हैं।

पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं इसी तरीके से किसी अन्य व्यक्ति को भी कथित तौर पर ठगी का शिकार तो नहीं बनाया गया।

पुलिस की अपील

हरिद्वार पुलिस ने लोगों से अपील की है कि शादी-विवाह से पहले रिश्ते और संबंधित व्यक्ति की पूरी जानकारी भली-भांति सत्यापित करें। अपरिचित लोगों पर जल्द विश्वास करने से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Related Posts

कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग,मची अफरा-तफरी…

Spread the News

Spread the Newsगली के भीतर गोदाम होने से आग बुझाने में फायर टीम को करनी पड़ी मशक्कत, दो दमकल वाहनों ने संभाला मोर्चा हल्द्वानी। भोलानाथ गार्डन क्षेत्र में गुरुवार को…

आर्यन के समर्थन में जुटे पूर्व छात्रनेता, कमल बोरा और अंकित तोलिया ने खोला समर्थन का पत्ता…

Spread the News

Spread the Newsएमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल को मिला समर्थन हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में निर्दलीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी आर्यन बेलवाल के समर्थन में…