कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग,मची अफरा-तफरी…

Spread the News

गली के भीतर गोदाम होने से आग बुझाने में फायर टीम को करनी पड़ी मशक्कत, दो दमकल वाहनों ने संभाला मोर्चा

हल्द्वानी। भोलानाथ गार्डन क्षेत्र में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम में अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और धुएं का गुबार उठने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।

बताया गया कि दूसरी मंजिल पर प्रदीप गारमेंट्स का कपड़ों का गोदाम संचालित हो रहा था। गोदाम में बड़ी मात्रा में कपड़े रखे होने के कारण आग तेजी से फैल गई। आग की चपेट में आने से गोदाम में रखा सामान जलने की सूचना है। इससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार स्वयं मौके पर पहुंचे और अग्निशमन अभियान की निगरानी की। पुलिस टीम ने भी मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया और स्थिति संभाली। काफी प्रयासों के बाद आग को नियंत्रित किया जा सका।

फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। अग्निशमन विभाग की जांच के बाद ही आग के कारण और नुकसान का वास्तविक आंकलन हो सकेगा।

Related Posts

लुटेरी दुल्हन समेत पांच दबोचे, शादी के बाद नशीला पदार्थ खिलाकर लूट को देती थी अंजाम….

Spread the News

Spread the Newsपति को नशीला पदार्थ खिलाकर फरार होने का आरोप, 70 हजार नकद, पांच मोबाइल और नशीला पाउडर बरामद हरिद्वार। शादी के नाम पर कथित तौर पर लोगों को…

आर्यन के समर्थन में जुटे पूर्व छात्रनेता, कमल बोरा और अंकित तोलिया ने खोला समर्थन का पत्ता…

Spread the News

Spread the Newsएमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल को मिला समर्थन हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में निर्दलीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी आर्यन बेलवाल के समर्थन में…