नंदा देवी डोला विसर्जन को लेकर भवाली में ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों की नो एंट्री….

Spread the News

नैनीताल। माँ नन्दा देवी महोत्सव के तहत 23 सितंबर को होने वाले डोला विसर्जन एवं झांकी को देखते हुए भवाली क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ और वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए पुलिस ने विभिन्न मार्गों से आने वाले वाहनों के लिए डायवर्जन प्लान जारी किया है। भवाली बाजार क्षेत्र में भारी और यात्री वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

रामगढ़ और घोड़ाखाल की ओर से आने वाले मैदानी क्षेत्रों अथवा नैनीताल जाने वाले वाहनों को आवश्यकता के अनुसार श्यामखेत से डायवर्ट कर घोड़ाखाल मंदिर, घोड़ाखाल तिराहा और नैनी बैंड प्रथम होते हुए गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।

खैरना और कैंची की ओर से आने वाले वाहनों को शिप्रा पुल भवाली से सैनेटोरियम बाईपास मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं मुक्तेश्वर और भीमताल जाने वाले वाहनों को यातायात की स्थिति के अनुसार नैनी बैंड द्वितीय-नैनी बैंड प्रथम मार्ग से संचालित किया जाएगा।

नैनीताल और ज्योलीकोट की ओर से अल्मोड़ा-रानीखेत जाने वाले वाहनों को नैनी बैंड द्वितीय से सैनेटोरियम बाईपास होते हुए शिप्रा पुल भवाली की ओर भेजा जाएगा। भीमताल से अल्मोड़ा, रानीखेत और कैंचीधाम की ओर जाने वाले वाहनों के लिए भी नैनी बैंड प्रथम-सैनेटोरियम बाईपास होते हुए शिप्रा पुल की ओर वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है।

आपातकालीन सेवाओं को मिलेगी प्राथमिकता

डायवर्जन के दौरान एंबुलेंस, अग्निशमन, पुलिस, आपदा राहत-बचाव दल और आवश्यक खाद्य सामग्री व दूध आदि से जुड़े वाहनों के लिए सुरक्षित और निर्बाध कॉरिडोर उपलब्ध कराया जाएगा।

पार्किंग को लेकर भी व्यवस्था

वाहन चालकों से नगरपालिका मैदान भवाली और रोडवेज पार्किंग में ही वाहन खड़े करने की अपील की गई है। मुख्य बाजार और आयोजन स्थल के आसपास सड़क किनारे पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। भीड़ या यातायात का दबाव बढ़ने पर वाहनों को चरणबद्ध तरीके से रोका या डायवर्ट किया जा सकता है।

पुलिस और यातायात कर्मियों की तैनाती डायवर्जन प्वाइंट, तिराहों-चौराहों, आयोजन स्थल, पार्किंग और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर की जाएगी। यातायात व्यवस्था 23 सितंबर को कार्यक्रम और भीड़ की स्थिति के अनुसार प्रभावी रहेगी तथा जरूरत पड़ने पर इसमें बदलाव किया जा सकेगा।

  • Related Posts

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…