ब्रेकिंग:- लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचा लेकर पहुंचा आरोपी दबोचा…..

Spread the News

पत्नी से जेल में मुलाकात के दौरान रोक-टोक से था नाराज, धमकी देने के बाद लुधियाना से हरिद्वार आया था हिमांशु

हरिद्वार। जिला कारागार रोशनाबाद के वरिष्ठ अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से जान से मारने की धमकी देने के मामले में सिडकुल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी धमकी देने के बाद जेल अधीक्षक को डराने के इरादे से तमंचा लेकर लुधियाना से हरिद्वार पहुंचा था।

पुलिस के अनुसार 11 सितंबर को जिला कारागार रोशनाबाद के वरिष्ठ अधीक्षक मनोज कुमार आर्य के मोबाइल पर धमकी भरे और अभद्र मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी दी गई थी। शिकायत के आधार पर थाना सिडकुल में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की।

सूर्यनगर के पास चेकिंग में दबोचा

सोमवार को थाना सिडकुल पुलिस टीम सूर्यनगर के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे हिमांशु चोढा को पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद हुआ। इसके बाद धमकी प्रकरण में आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई।

पत्नी से मुलाकात में रोक-टोक से नाराजगी का दावा

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी शीला जिला कारागार में बंद है। जेल में पत्नी से मुलाकात के दौरान जेल स्टाफ द्वारा अधिक पूछताछ किए जाने से वह नाराज था। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी ने ही उसे जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी देने की बात कही और मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया।

आरोपी ने लुधियाना जाकर अपने आधार कार्ड से नया मोबाइल नंबर लिया और उसी से जेल अधीक्षक के मोबाइल पर धमकी भरे मैसेज भेजे। बाद में सोशल मीडिया के जरिए मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलने पर वह तमंचा और कारतूस लेकर हरिद्वार पहुंचा। पुलिस के मुताबिक वह जेल की ओर जा रहा था, तभी चेकिंग के दौरान पकड़ लिया गया।

पुलिस अब आरोपी की पत्नी शीला की भूमिका की भी जांच कर रही है। उपलब्ध तथ्यों के आधार पर उसके खिलाफ भी संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। आरोपी के खिलाफ रायवाला थाने में भी पूर्व में मुकदमा दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

  • Related Posts

    प्रेम संबंध, धमकी और ब्लैकमेलिंग ने रची खूनी साजिश, गंगा घाट पर सोते युवक को चापड़ से काटा…..

    Spread the News

    Spread the Newsअज्ञात शव की गुत्थी सुलझी, बिजनौर का निकला मृतक पत्नी ने बुलाया था मिलने, पति ने भाई और साथी के साथ मिलकर की हत्या हरिद्वार। दूधियाबंद बस्ती के…

    29वें दिन भी नहीं टूटा सफाई कर्मचारियों का हौसला, निगम प्रशासन के खिलाफ वरिष्ठ पर्यावरण मित्रों का धरना जारी….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नगर निगम में वरिष्ठ पर्यावरण मित्रों की मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को 29वें दिन भी जारी रहा। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ से…