29वें दिन भी नहीं टूटा सफाई कर्मचारियों का हौसला, निगम प्रशासन के खिलाफ वरिष्ठ पर्यावरण मित्रों का धरना जारी….

Spread the News

हल्द्वानी। नगर निगम में वरिष्ठ पर्यावरण मित्रों की मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को 29वें दिन भी जारी रहा। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ से जुड़े वरिष्ठ पर्यावरण मित्र रविवार के अवकाश के बावजूद नगर निगम प्रांगण में डटे रहे और अपनी मांगों के समर्थन में विरोध दर्ज कराया।

धरने पर बैठे कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सफाई व्यवस्था के नाम पर पूर्व से चली आ रही व्यवस्था में मनमानी और धांधली की जा रही है, जिससे वरिष्ठ कर्मचारियों के अधिकारों का हनन हो रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से प्रभारी पर्यावरण पर्यवेक्षक की नियुक्ति में वरिष्ठ पर्यावरण मित्रों को प्राथमिकता देने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांग पर अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि व्यवस्था के नाम पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों, उनके आश्रितों और कुछ चहेते नायकों को वार्डों की जिम्मेदारी दी जा रही है। इसके बाद नायकों द्वारा भी अपने पसंदीदा कर्मचारियों और परिजनों को जिम्मेदारियां सौंपे जाने का आरोप लगाया गया। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक इस व्यवस्था को बंद कर उनकी जायज मांगों पर कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक निगम प्रशासन के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा।

ये हैं प्रमुख मांगें

प्रभारी पर्यावरण पर्यवेक्षक की नियुक्ति में वरिष्ठ पर्यावरण मित्रों को प्राथमिकता दी जाए और उन्हें गुमराह करना बंद किया जाए।

सफाई व्यवस्था के नाम पर चल रही पूर्व की व्यवस्था और कथित धांधलेबाजी को तत्काल बंद किया जाए।

कार्यालय आदेश पत्रांक 1100, दिनांक 28 जुलाई 2026 को लागू किया जाए।

धरने पर जिलाध्यक्ष दिनेश चौधरी, अमित कुमार, विश्वास चौहान, जयपाल, प्रेम सिंह, अलंकार, राजेश (खन्ना), राजेश, सिद्धार्थ चौहान, सुधीर समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    प्रेम संबंध, धमकी और ब्लैकमेलिंग ने रची खूनी साजिश, गंगा घाट पर सोते युवक को चापड़ से काटा…..

    Spread the News

    Spread the Newsअज्ञात शव की गुत्थी सुलझी, बिजनौर का निकला मृतक पत्नी ने बुलाया था मिलने, पति ने भाई और साथी के साथ मिलकर की हत्या हरिद्वार। दूधियाबंद बस्ती के…

    ब्रेकिंग:- लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचा लेकर पहुंचा आरोपी दबोचा…..

    Spread the News

    Spread the Newsपत्नी से जेल में मुलाकात के दौरान रोक-टोक से था नाराज, धमकी देने के बाद लुधियाना से हरिद्वार आया था हिमांशु हरिद्वार। जिला कारागार रोशनाबाद के वरिष्ठ अधीक्षक…