पत्नी को गोली मारने के बाद खुद पुलिस को किया फोन, फिर हुआ फरार….

Spread the News

— 26 वर्षीय काजल का कमरे में मिला शव, भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज

देहरादून। क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह महिला की गोली मारकर हत्या से सनसनी फैल गई। हैरानी की बात यह रही कि महिला के पति ने ही कंट्रोल रूम को फोन कर पत्नी को गोली मारने की सूचना दी और इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की तो एक प्लॉट में बने कमरे से 26 वर्षीय काजल का शव बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार सुबह करीब छह बजे धीरज पंवार ने कंट्रोल रूम को फोन कर अपनी पत्नी को गोली मारने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और धीरज से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका फोन लगातार स्विच ऑफ मिला। कॉल की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने संबंधित स्थान पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसी दौरान प्लॉट के भीतर बने कमरे में काजल मृत अवस्था में मिली।

पुलिस के मुताबिक काजल की मौत गोली लगने से हुई है। वह ईदगाह रोड, सुभाष नगर, सत्य साईं मंदिर के पास क्लेमेनटाउन में पति के साथ रह रही थी। मृतका के भाई अभिषेक ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ दिनों से उसकी बहन और जीजा के बीच विवाद चल रहा था।

घटना की सूचना पर पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। मृतका के भाई की तहरीर पर थाना क्लेमेनटाउन में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी पति धीरज पंवार की तलाश और गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की हैं। पुलिस घटना के कारणों और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    प्रेम संबंध, धमकी और ब्लैकमेलिंग ने रची खूनी साजिश, गंगा घाट पर सोते युवक को चापड़ से काटा…..

    Spread the News

    Spread the Newsअज्ञात शव की गुत्थी सुलझी, बिजनौर का निकला मृतक पत्नी ने बुलाया था मिलने, पति ने भाई और साथी के साथ मिलकर की हत्या हरिद्वार। दूधियाबंद बस्ती के…

    29वें दिन भी नहीं टूटा सफाई कर्मचारियों का हौसला, निगम प्रशासन के खिलाफ वरिष्ठ पर्यावरण मित्रों का धरना जारी….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नगर निगम में वरिष्ठ पर्यावरण मित्रों की मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को 29वें दिन भी जारी रहा। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ से…