‘गैंग’ के आरोपों पर धीरज बिष्ट का पलटवार, बोले- मेरा किसी गैंग से कोई संबंध नहीं…

Spread the News

एबीवीपी प्रत्याशी ने पत्रकार वार्ता में आरोपों को बताया गलत, कहा- छात्र हितों की आवाज बनकर लड़ूंगा चुनाव

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी बढ़ने के साथ अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को लेकर आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गए हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के अधिकृत अध्यक्ष पद प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने कथित आईटीआई गैंग से जुड़ाव के सवाल पर खुलकर अपना पक्ष रखा। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित पत्रकार वार्ता में धीरज ने साफ कहा कि उनका किसी भी गैंग से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने अपने खिलाफ चल रही ऐसी चर्चाओं को गलत और बेबुनियाद बताया।

धीरज बिष्ट ने कहा कि चुनावी माहौल के बीच कुछ लोगों की ओर से उनका नाम कथित गैंग से जोड़कर प्रचारित किया जा रहा है, जबकि उनका किसी आपराधिक गैंग से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि इस तरह की बातों को चुनावी माहौल में अनावश्यक रूप से तूल दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि वह वॉलीबाल के नेशनल खिलाड़ी रहे हैं और एबीवीपी ने उन्हें छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। धीरज ने कहा कि चुनाव में उनका मुख्य मुद्दा छात्र हित रहेगा। कॉलेज के विद्यार्थियों की समस्याओं, सुविधाओं और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना उनकी प्राथमिकता होगी।

पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने छात्रों से संवाद कायम कर उनकी समस्याओं को समझने और छात्रसंघ के माध्यम से उनकी आवाज उठाने की बात कही। चुनावी मैदान में उतरने के साथ ही धीरज ने अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों पर सफाई देकर मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है।

  • Related Posts

    पंजाबी वूमेंस क्लब की नई कार्यकारिणी गठित, कनिका वासुदेवा ने सौंपी जिम्मेदारियां…..

    Spread the News

    Spread the News2026-28 के लिए पदाधिकारियों का मनोनयन, सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों को नई गति देने का संकल्प हल्द्वानी। कैनाल रोड स्थित होटल में पंजाबी वूमेंस क्लब हल्द्वानी की वर्ष…

    लेबर क्वार्टर हटाने की मांग को लेकर कॉलोनीवासियों का फूटा गुस्सा, प्रवेश बंद कराने की भी उठी मांग..Video.

    Spread the News

    Spread the Newsपत्थरबाजी की घटना के बाद सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता, पार्षद समेत बड़ी संख्या में लोग हुए एकजुट हल्द्वानी। तल्ली बमौरी शक्ति नगर क्षेत्र स्थित लेबर क्वार्टर से…