छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

Spread the News

धीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव 2026-27 को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। प्रमुख छात्र संगठनों अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और NSUI ने अध्यक्ष पद के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही चुनावी मुकाबले को लेकर कॉलेज परिसर में चर्चाओं का दौर भी तेज हो गया है।

ABVP ने धीरज बिष्ट को अध्यक्ष पद का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं NSUI ने राष्ट्रीय नेतृत्व की मंजूरी के बाद मेहुल शाह को एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव 2026 में अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतारा है। दोनों संगठनों के प्रत्याशियों की घोषणा के बाद छात्र राजनीति में चुनावी समीकरणों को लेकर हलचल बढ़ गई है।

आर्यन बेलवाल के रुख पर नजर

ABVP से अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी कर रहे आर्यन बेलवाल की अगली रणनीति पर भी छात्र राजनीति की नजर बनी हुई है। अब देखना यह होगा कि वह संगठन के अधिकृत प्रत्याशी धीरज बिष्ट के समर्थन में आते हैं या फिर स्वतंत्र रूप से चुनाव मैदान में उतरने का निर्णय लेते हैं। उनके रुख से चुनावी तस्वीर पर असर पड़ने की चर्चाएं छात्र राजनीति में चल रही हैं।

पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट

एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर पहले से ही गतिविधियां तेज हैं। चुनाव प्रक्रिया के दौरान पुलिस-प्रशासन की ओर से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने को लेकर सख्ती बरतने की बात कही गई है। ऐसे में प्रत्याशियों की घोषणा के साथ कॉलेज परिसर में चुनावी गतिविधियां और तेज होने के आसार हैं।

  • Related Posts

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…

    पुलिस का नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार, 55 ग्राम से ज्यादा स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार…..

    Spread the News

    Spread the Newsआई-20 कार में हो रही थी नशीले पदार्थ की तस्करी, पुलिस ने वाहन भी किया सीज नानकमत्ता। ऑपरेशन प्रहार के तहत नानकमत्ता पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी…