उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 12 PPS अधिकारियों के तबादले, हल्द्वानी के ASP मनोज कत्याल अब 31वीं PAC के उपसेनानायक…..

Spread the News

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के 12 अधिकारियों के तबादले कर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। गृह सचिव शैलेश बगोली ने सोमवार शाम तबादला आदेश जारी किए। इस फेरबदल में हल्द्वानी, नैनीताल, देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर और टिहरी समेत कई जिलों के पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

जारी आदेश के मुताबिक हल्द्वानी के एएसपी मनोज कत्याल का तबादला कर उन्हें 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर का उपसेनानायक बनाया गया है। वहीं हरबंस सिंह को एएसपी अल्मोड़ा से एएसपी हल्द्वानी, नैनीताल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी क्रम में प्रमोद कुमार को नगर एएसपी देहरादून से एएसपी नगर रुद्रपुर, जबकि स्वतंत्र कुमार सिंह को सतर्कता सेक्टर देहरादून से एएसपी देहात-2 देहरादून बनाया गया है। उत्तम सिंह नेगी को एएसपी ऊधमसिंहनगर से पदोन्नत दायित्व के साथ एसपी सतर्कता सेक्टर देहरादून भेजा गया है।

शेखर चंद्र सुयाल को एएसपी देहात हरिद्वार से एसपी नगर देहरादून बनाया गया है। वहीं अनुषा बडोला को एएसपी एटीसी हरिद्वार से एएसपी अपराध एवं यातायात ऊधमसिंहनगर की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा अमित कुमार को एएसपी नैनीताल से एसपी टिहरी, राजेश कुमार भट्ट को एसपी सतर्कता से पुलिस मुख्यालय, तथा मिथिलेश कुमार सिंह को 31वीं वाहिनी पीएसी के उपसेनानायक पद से एसपी सतर्कता नैनीताल बनाया गया है।

अभय सिंह को एसपी हरिद्वार से एएसपी हरिद्वार ग्रामीण और दीपक सिंह को एएसपी टिहरी से एएसपी हरिद्वार नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तबादलों पर एक नजर

मनोज कत्याल — एएसपी हल्द्वानी → उपसेनानायक, 31वीं वाहिनी PAC रुद्रपुर

हरबंस सिंह — एएसपी अल्मोड़ा → एएसपी हल्द्वानी, नैनीताल

अमित कुमार — एएसपी नैनीताल → एसपी टिहरी

प्रमोद कुमार — नगर एएसपी देहरादून → एएसपी नगर रुद्रपुर

उत्तम सिंह नेगी — एएसपी ऊधमसिंहनगर → एसपी सतर्कता सेक्टर देहरादून

मिथिलेश कुमार सिंह — उपसेनानायक 31वीं वाहिनी PAC → एसपी सतर्कता नैनीताल

पुलिस विभाग में हुए इस बड़े फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खास तौर पर हल्द्वानी और नैनीताल में नई जिम्मेदारियों के साथ पुलिस व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा।

  • Related Posts

    बच्चों द्वारा गाया गीत सुन भावुक हुए सीएम धामी, बोले- यही मेरे जन्मदिन का सबसे खास उपहार….

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (NIBH) पहुंचकर अध्ययनरत बच्चों के साथ जन्मदिन की…

    1.155 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the NewsSTF कुमाऊं और काठगोदाम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद हल्द्वानी। जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस…