बाबा नीम करोली की भक्ति और सेवा का संदेश महिलाओं तक पहुंचा, महापौर के प्रयास से ‘हनुमान अंश’ का विशेष प्रदर्शन…..

Spread the News

हल्द्वानी। वॉकवे मॉल स्थित सिनेमा हॉल में मंगलवार को हल्द्वानी की महिलाओं के लिए आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ का विशेष प्रदर्शन कराया गया। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के महापौर गजराज सिंह बिष्ट की पहल पर आयोजित इस विशेष प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।

बाबा नीम करोली महाराज के जीवन, उनकी भक्ति, प्रेम, सेवा और मानवता के संदेशों पर आधारित फिल्म ने दर्शकों को आध्यात्मिक मूल्यों से रूबरू कराया। फिल्म के माध्यम से महिलाओं को बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं को करीब से जानने-समझने का अवसर मिला।

इस अवसर पर महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि बाबा नीम करोली महाराज का जीवन प्रेम, सेवा और भक्ति का संदेश देता है। ‘हनुमान अंश’ जैसी फिल्में लोगों को अपनी आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि शहर में ऐसे सकारात्मक और संस्कारपूर्ण आयोजनों को लगातार प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

महापौर ने कहा कि बाबा नीम करोली महाराज की शिक्षाएं आज भी समाज को प्रेम, सेवा और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

फिल्म देखने के बाद महिलाओं ने महापौर की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन आध्यात्मिक सोच को मजबूत करने के साथ ही समाज में सकारात्मकता और संस्कारों को बढ़ावा देने वाले हैं।

  • Related Posts

    बच्चों द्वारा गाया गीत सुन भावुक हुए सीएम धामी, बोले- यही मेरे जन्मदिन का सबसे खास उपहार….

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (NIBH) पहुंचकर अध्ययनरत बच्चों के साथ जन्मदिन की…

    1.155 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the NewsSTF कुमाऊं और काठगोदाम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद हल्द्वानी। जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस…