किशोर से दुष्कर्म के आरोप में वांछित रामलाल गिरफ्तार, हरियाणा में मिली पुलिस को सफलता….

Spread the News

हरिद्वार। 15 वर्षीय किशोर के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म करने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को हरिद्वार नगर कोतवाली पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस के अनुसार, छह सितंबर को पीड़ित की मां ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर अपने 15 वर्षीय पुत्र के साथ छेड़खानी एवं दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी दिए जाने की शिकायत की थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 443/2026 दर्ज करते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने मुखबिर तंत्र सक्रिय कर आरोपी की तलाश शुरू की।

लगातार सुरागरसी-पतारसी के बाद पुलिस टीम ने 12 सितंबर को वांछित आरोपी रामलाल उर्फ दामू (34) पुत्र चन्द्रभान, निवासी ग्राम फिरोजपुर, थाना सीवान, कैथल, हरियाणा को उसके क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    फर्जी IB अफसर बनकर दिखा रहा था रौब, नीली बत्ती वाली कार और एयरगन के साथ रामपुर का मोहसिब गिरफ्तार…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। तिकोनिया चौराहे पर सघन चेकिंग के दौरान नैनीताल पुलिस ने फर्जी आईबी अधिकारी बनकर घूम रहे 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की कार पर लाल-नीली…

    हर आंख हुई नम, चित्रशिला घाट पर पंचतत्व में विलीन हुए गिरिजा शंकर जोशी….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। जिला सूचना अधिकारी नैनीताल गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन से सूचना विभाग, मीडिया जगत और विभिन्न विभागों में शोक की लहर है। शनिवार 12 सितंबर की…