आयुष्मान कार्डधारकों को अस्पताल में परेशानी हुई तो, सीधे CMO से करें शिकायत….

Spread the News

सूचीबद्ध ही नहीं, गैर-सूचीबद्ध निजी अस्पताल में भी समस्या पर स्वास्थ्य विभाग करेगा कार्रवाई

हल्द्वानी। आयुष्मान योजना के तहत इलाज कराने वाले कार्डधारकों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने कहा है कि आयुष्मान लाभार्थियों को उपचार के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल मुख्य चिकित्सा अधिकारी से संपर्क करना चाहिए। शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य विभाग मामले का संज्ञान लेकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करेगा।

सीएमओ ने स्पष्ट किया कि यह सुविधा केवल आयुष्मान योजना में सूचीबद्ध निजी अस्पतालों तक सीमित नहीं है। यदि किसी लाभार्थी को सूचीबद्ध अथवा गैर-सूचीबद्ध निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान समस्या आती है, तो वह सीधे स्वास्थ्य विभाग से शिकायत कर सकता है।

ये हैं आयुष्मान योजना के सूचीबद्ध निजी अस्पताल और संपर्क नंबर

आई विजन प्राइवेट लिमिटेड — नेत्र विज्ञान — 8126262643

बॉम्बे हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर — जनरल मेडिसिन, सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ऑर्थोपेडिक्स, पॉलीट्रॉमा — 9917466072

वेदांता नेत्रालय — नेत्र विज्ञान — 9837362220

रही केयर प्राइवेट लिमिटेड — जनरल मेडिसिन — 9779925382

बृजेश अस्पताल — बर्न प्रबंधन, मेडिसिन, सर्जरी, नवजात देखभाल, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ऑर्थोपेडिक्स, ईएनटी, बाल चिकित्सा, न्यूरोलॉजी सहित अन्य सेवाएं — 6396261710

बृजलाल अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर — जनरल मेडिसिन, सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ऑर्थोपेडिक्स, ईएनटी — 8533838306

बाबा नीम करोली मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल एवं ट्रॉमा सेंटर — मेडिसिन, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ऑर्थोपेडिक्स, पॉलीट्रॉमा एवं आपातकालीन सेवाएं — 7300919149

साई अस्पताल — कार्डियोलॉजी, मेडिसिन, सर्जरी, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, यूरोलॉजी — 9639929360

आदर्श इंस्टीट्यूट ऑफ यूरोलॉजी एंड लेप्रोस्कोपी — मेडिसिन, सर्जरी, यूरोलॉजी एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी — 7087434647

उजाला सिग्नस सेंट्रल अस्पताल — कार्डियोलॉजी, मेडिसिन, मेडिकल एवं सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, नवजात देखभाल, नेत्र विज्ञान, ऑर्थोपेडिक्स, बाल चिकित्सा, यूरोलॉजी — 8194005414

सुभानु आई अस्पताल — नेत्र विज्ञान — 9068991180

अनाअर्जुन मेटरनिटी एंड रिसर्च सेंटर — मेडिसिन, सर्जरी, नवजात देखभाल, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ऑर्थोपेडिक्स, बाल चिकित्सा एवं पॉलीट्रॉमा — 9456169935

द ब्राइट अस्पताल — कार्डियोलॉजी, मेडिसिन, सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स एवं यूरोलॉजी — 9997191805

नीलकंठ मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल — कार्डियोलॉजी, मेडिसिन, सर्जरी, नवजात देखभाल, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ऑर्थोपेडिक्स एवं बाल चिकित्सा — 7534818002

एसके गुप्ता नर्सिंग होम एंड अस्पताल — मेडिसिन, सर्जरी, नवजात देखभाल, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ईएनटी, बाल चिकित्सा एवं पॉलीट्रॉमा — 9759016789

स्टार हॉस्पिटल मैटरनिटी एंड लेप्रोस्कॉपी सेंटर — मेडिसिन, सर्जरी, प्रसूति, बाल चिकित्सा एवं लेप्रोस्कोपी — 7428323254

संजीवनी अस्पताल — इमरजेंसी, मेडिसिन, सर्जरी, न्यूरोसर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, पॉलीट्रॉमा एवं संक्रामक रोग — 8077125259

अग्रवाल क्लिनिक एंड नर्सिंग होम — मेडिसिन, सर्जरी एवं स्त्री एवं प्रसूति रोग — 9639371371

डॉ. यतींद्र मोहन बहुगुणा — कार्डियोलॉजी एवं जनरल मेडिसिन — 8191018585

ज्योति नेत्रालय — नेत्र विज्ञान — 9411327717

चंदन अस्पताल — बर्न प्रबंधन, कार्डियोलॉजी, सीटीवीएस, इमरजेंसी, मेडिसिन, सर्जरी, ऑन्कोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, स्त्री रोग, प्लास्टिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी, पॉलीट्रॉमा एवं यूरोलॉजी — 9415647116

बजाज सुपर स्पेशलिटी अस्पताल — जनरल मेडिसिन, न्यूरोसर्जरी एवं ऑर्थोपेडिक्स — 9997708749

दृष्टि सेंटर फॉर एडवांस्ड आई केयर — उन्नत नेत्र चिकित्सा — 9871576618

सीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने कहा कि आयुष्मान कार्डधारकों को योजना के तहत उपचार हासिल करने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने लाभार्थियों से अपील की कि इलाज के दौरान समस्या आने पर चुप न रहें, बल्कि तत्काल स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी दें, ताकि शिकायत का संज्ञान लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।

  • Related Posts

    245 दुग्ध समितियों में चुनावी तस्वीर साफ, 238 में निर्विरोध अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुने….

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने लगातार 12वीं बार दर्ज की जीत, बोरिंग पट्टा समिति में पूर्व चेयरमैन भरत नेगी को मिली शिकस्त लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के…

    जाम से मिलेगी राहत! 15.4 किमी के दो बाईपास को NHAI की मंजूरी….

    Spread the News

    Spread the Newsलालकुआं से वन विकास निगम डिपो तक 7 किमी बाईपास, गोला पुल से 8.4 किमी फोरलेन का रास्ता साफ हल्द्वानी। हल्द्वानी शहर और आसपास के इलाकों में लगातार…