मां महालक्ष्मी के दरबार पहुंचे सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए कि प्रार्थना….

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नैनीताल जिले के भ्रमण के दौरान बरेली रोड स्थित श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर, बेरीपड़ाव पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने मां महालक्ष्मी का आशीर्वाद लेकर प्रदेश और देशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस दौरान उन्होंने प्रदेश की निरंतर प्रगति और जनकल्याण के लिए भी प्रार्थना की। मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट, अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ा, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

  • Related Posts

    हल्द्वानी में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार; छह बाइक बरामद

    हल्द्वानी, काठगोदाम और भीमताल से चुराते थे दोपहिया वाहन, मैकेनिक चोरी की बाइक के पार्ट्स काटकर बेचता था हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह…

    घर का ताला तोड़ उड़ाए जेवर, 19 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़े दो सगे भाई…

    50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पुलिस ने दबोचे शातिर चोर, 2.69 लाख के जेवरात बरामद हल्द्वानी। लालकुआं के आजाद नगर में घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के…