सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, चप्पे-चप्पे पर पहरा….

Spread the News

रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में कल 9 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, क्षेत्र में फ्लैग मार्च से दिया शांति व्यवस्था का संदेश

हल्द्वानी। बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण प्रकरण पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय में कल 9 सितंबर को प्रस्तावित सुनवाई को लेकर नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। इसी क्रम में बनभूलपुरा क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया।

SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों को क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के साथ स्पेशलाइज्ड ड्रोन से लगातार निगरानी कर रही है। रेलवे स्टेशन, लाइन नंबर 17, इंद्रानगर बड़ी रोड, मुजाहिद चौक, गोपाल मंदिर, ठोकर, शनि बाजार रोड, छोटी रोड इंद्रानगर, ताज मस्जिद, 16 नंबर तिराहा, गांधी नगर, लाइन नंबर 8, चोरगलिया रोड, ताज चौराहा, भारद्वाज चौराहा और रेलवे स्टेशन गेट समेत कई इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया।

फ्लैग मार्च एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र के नेतृत्व तथा एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और एसपी संचार रेवाधर मठपाल के पर्यवेक्षण में निकाला गया। इसमें एएसपी/सीओ हल्द्वानी अमित कुमार समेत पुलिस, पीएसी, एंटी राइट टीम, बीडीएस, फायर सर्विस और ड्रोन टीम सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

SSP की क्षेत्रवासियों से अपील

SSP नैनीताल ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का सम्मान करते हुए आगामी कार्रवाई में प्रशासन का सहयोग करें और शांति व्यवस्था बनाए रखें। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों को फैलाने से बचने की अपील की है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है। कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली भ्रामक अथवा तथ्यहीन पोस्ट और टिप्पणियां करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    मंदिर का ताला तोड़कर चढ़ावा उड़ाने वाला गिरफ्तार, घंटियां-बर्तन और ₹2,808 बरामद…

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। मंगल पड़ाव स्थित शिव मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र व अलमारी से नगदी और सामान चोरी करने के मामले में हल्द्वानी पुलिस ने 20 वर्षीय युवक को…

    फंदे पर लटके मिले छात्र-छात्रा के शव, गांव में मचा हड़कंप…

    Spread the News

    Spread the Newsचमोली। नंदानगर ब्लॉक के रामणी गांव में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब मेला मैदान स्थित मंच की रेलिंग से एक छात्र और छात्रा के शव…