आर्म रेसलिंग में ऊधमसिंह नगर कप्तान ने विश्व विजेता दलजीत गोराया को हराया……

Spread the News

रुद्रपुर। पुलिस लाइन में आयोजित पंजा कुश्ती (आर्म रेसलिंग) प्रतियोगिता के ट्रायल मैच में ऊधमसिंह नगर के एसएसपी अजय गणपति ने अपनी फिटनेस और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने विश्व विजेता आर्म रेसलिंग खिलाड़ी दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबला किया और बाजी अपने नाम कर ली।

मुकाबले के दौरान दोनों खिलाड़ियों ने पूरा दमखम लगाया। एसएसपी अजय गणपति ने शानदार खेल भावना का परिचय देते हुए विश्व विजेता दलजीत गोराया को शिकस्त दी। एसएसपी की जीत के बाद पुलिसकर्मियों, खिलाड़ियों और मौजूद दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया।

प्रतियोगिता के ट्रायल मैच में खिलाड़ियों ने विभिन्न मुकाबलों में अपनी प्रतिभा और ताकत का प्रदर्शन किया। वहीं, एसएसपी अजय गणपति और दलजीत गोराया के बीच हुआ मुकाबला आकर्षण का केंद्र रहा। मुकाबले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

एसएसपी के इस अंदाज की लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि पुलिस अधिकारियों का खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना खिलाड़ियों और युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। इससे फिटनेस के साथ-साथ खेल भावना और युवाओं में खेलों के प्रति रुचि को भी बढ़ावा मिलता है।

  • Related Posts

    नशे में कार दौड़ाकर राहगीरों से अभद्रता, पुलिस ने युवकों को सिखाया सबक….

    Spread the News

    Spread the Newsहरिद्वार। शराब के नशे में वाहन चलाकर हुड़दंग मचाना और राहगीरों व महिलाओं से अभद्रता करना कुछ युवकों को भारी पड़ गया। सूचना पर बहादराबाद पुलिस ने तत्काल…

    आसमान छूने को तैयार हल्द्वानी, देशभर के रॉकेट्री सितारों का होगा महामुकाबला….

    Spread the News

    Spread the News4-5 अक्टूबर को गौलापार में ‘आकाशयान स्पर्धा’, 35 किमी ऊंचाई तक जाएगा वैज्ञानिक पेलोड हल्द्वानी। उत्तराखंड का हल्द्वानी देशभर के युवा स्पेस इनोवेटर्स और रॉकेट्री प्रतिभाओं की मेजबानी…