बनभूलपुरा में दुखद हादसा करंट की चपेट में आने से पिता पुत्री की मौत…..

Spread the News

हल्द्वानी। लाइन नंबर 16 बनभूपुरा निवासी नदीम (45)और उनकी बेटी अलीजबा (12) की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नदीम छत पर एसी का आउटडोर ठीक करने के लिए गए थे, कि तभी वह करंट की चपेट में आ गए। इस दौरान उनके द्वारा शोर मचाए जाने पर उनकी 12 वर्षीय बेटी भी छत पर पहुंची लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गई। आस पड़ोस के लोग दोनों को सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों ने बताया कि मेन लाइन में गड़बड़ी की शिकायत विद्युत विभाग से की गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। हादसे की जांच की जा रही है। वही पिता पुत्री की दर्दनाक मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

  • Related Posts

    नशे में कार दौड़ाकर राहगीरों से अभद्रता, पुलिस ने युवकों को सिखाया सबक….

    Spread the News

    Spread the Newsहरिद्वार। शराब के नशे में वाहन चलाकर हुड़दंग मचाना और राहगीरों व महिलाओं से अभद्रता करना कुछ युवकों को भारी पड़ गया। सूचना पर बहादराबाद पुलिस ने तत्काल…

    आसमान छूने को तैयार हल्द्वानी, देशभर के रॉकेट्री सितारों का होगा महामुकाबला….

    Spread the News

    Spread the News4-5 अक्टूबर को गौलापार में ‘आकाशयान स्पर्धा’, 35 किमी ऊंचाई तक जाएगा वैज्ञानिक पेलोड हल्द्वानी। उत्तराखंड का हल्द्वानी देशभर के युवा स्पेस इनोवेटर्स और रॉकेट्री प्रतिभाओं की मेजबानी…