रुद्रपुर में ईंट से सिर कुचलकर हत्या, आरोपी तौफीक उर्फ गोलू गिरफ्तार…….

Spread the News

रुद्रपुर। रुद्रपुर क्षेत्र में युवक पर ईंट से जानलेवा हमला कर उसकी हत्या करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में पुलिस ने हत्या के आरोपी 18 वर्षीय युवक तौफीक उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त खून से सनी ईंट भी बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक, 12 अगस्त 2026 की शाम वार्ड नंबर 18, खेड़ा निवासी शाहनवाज (27) पर गोलू नाम के युवक ने जान से मारने की नीयत से ईंट से सिर पर हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल शाहनवाज को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 13 अगस्त की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामले में शाहनवाज के भाई फरमान पुत्र अजीद की तहरीर पर कोतवाली रुद्रपुर में पहले धारा 109 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। युवक की मौत के बाद पुलिस ने मुकदमे को धारा 103 बीएनएस में तरमीम कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की।

पुलिस टीम ने 14 अगस्त की रात किच्छा बाईपास रोड स्थित एफएसएल के पास से आरोपी तौफीक उर्फ गोलू पुत्र स्व. शाहिद अली, निवासी वार्ड नंबर 18, खेड़ा, रुद्रपुर को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून से सनी ईंट बरामद की गई। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

  • Related Posts

    पुलिस को देखते ही गैंगस्टर ने बरसाईं गोलियां, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली, गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsरामनगर। मालधन के 64 नंबर गेट के जंगल में शनिवार देर रात पुलिस और गैंगस्टर एक्ट के आरोपी चंदन सागर के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम को…

    गश्त पर निकले कांस्टेबल की दर्दनाक मौत, सड़क पर आया बैल बना काल……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कांस्टेबल भुवन आर्या की दर्दनाक मौत हो गई। शुक्रवार देर रात गश्त के दौरान सेंटर प्वाइंट…