बेल्ट लहराकर राहगीरों में दहशत फैलाने वाले युवकों पर पुलिस का शिकंजा, चार गिरफ्तार……

Spread the News

हल्द्वानी। दो नहरिया रोड पर सरेआम हुड़दंग मचाकर हाथों में बेल्ट लहराते हुए राहगीरों को डराने वाले युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नैनीताल पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए युवकों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से पहचान कर चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो नाबालिगों को संरक्षण में लिया गया। नाबालिगों की काउंसलिंग के बाद उन्हें परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक 14 अगस्त की शाम दो नहरिया रोड पर दो मोटरसाइकिलों पर सवार कुछ युवक सरेआम हुड़दंग करते हुए हाथों में बेल्ट लहरा रहे थे। युवकों की हरकतों से राहगीरों और आमजन में भय का माहौल बन गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी विजय मेहता को विशेष टीम गठित कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सीतेश आर्य (25), गोपाल आर्य (30), कुणाल बिष्ट (22) और विशाल कुमार (27), सभी निवासी दमुवाढूंगा, काठगोदाम को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान दो नाबालिग भी सामने आए, जिन्हें पुलिस ने संरक्षण में लेकर काउंसलिंग की और परिजनों के सुपुर्द करने की कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार सीतेश आर्य शराब के नशे में पाया गया। उसके खिलाफ शराब पीकर वाहन चलाने और हुड़दंग करने के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की गई। अन्य आरोपियों के खिलाफ भी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

दोनों बाइक भी सीज: पुलिस ने मौके से संबंधित दोनों मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। इनमें एक बिना नंबर प्लेट की सीडी डीलक्स/प्लैटिना बाइक थी, जिसके कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। दूसरी रॉयल एनफील्ड बाइक संख्या UK04AS-4102 को भी नियमानुसार सीज किया गया।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने स्पष्ट किया कि आमजन की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सार्वजनिक स्थानों पर अराजकता फैलाने, राहगीरों को भयभीत करने और कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले ऐसे वीडियो, जिनमें सार्वजनिक शांति या कानून-व्यवस्था प्रभावित होती दिखाई दे, उनका पुलिस तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई करेगी।

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता, हेड कांस्टेबल इसरार, कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी, जगदीश और अजहर शामिल रहे।

  • Related Posts

    पुलिस को देखते ही गैंगस्टर ने बरसाईं गोलियां, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली, गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsरामनगर। मालधन के 64 नंबर गेट के जंगल में शनिवार देर रात पुलिस और गैंगस्टर एक्ट के आरोपी चंदन सागर के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम को…

    गश्त पर निकले कांस्टेबल की दर्दनाक मौत, सड़क पर आया बैल बना काल……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कांस्टेबल भुवन आर्या की दर्दनाक मौत हो गई। शुक्रवार देर रात गश्त के दौरान सेंटर प्वाइंट…