अस्पतालों में मरीजों को बाहर की दवा लिखी तो होगी कार्रवाई: डीएम

Spread the News

हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिले के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को हल्द्वानी कैंप कार्यालय में आयोजित चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी समेत सभी प्रमुख और मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मरीजों को बाहर से दवाएं न लिखी जाएं। अस्पतालों में आवश्यक जेनरिक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाए, ताकि मरीजों को दवा खरीदने के लिए अस्पताल से बाहर न जाना पड़े।

बैठक में बेस अस्पताल हल्द्वानी, महिला अस्पताल, नैनीताल और रामनगर के अस्पतालों की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। दवा और चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता, स्वच्छता, भवनों के रखरखाव, मरम्मत तथा मरीजों की सुविधा से जुड़े कई प्रस्तावों को समिति ने मंजूरी दी। डीएम ने दवाओं की उपलब्धता की नियमित समीक्षा करने और मरीजों को समय पर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इलाज के लिए अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को किसी भी स्तर पर अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए।

बीडी पांडेय चिकित्सालय में पांच इनवर्टर और छोटी एंबुलेंस की मंजूरी

बीडी पांडेय चिकित्सालय नैनीताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए पांच इनवर्टर, आवश्यक दवाओं और जच्चा-बच्चा से संबंधित सामग्री की खरीद को मंजूरी दी गई। अस्पताल में लघु मरम्मत कार्यों को भी स्वीकृति मिली, जबकि बड़े निर्माण कार्यों के लिए शासन को डीपीआर तैयार कर भेजने के निर्देश दिए गए। मरीजों की सुविधा के लिए छोटी एंबुलेंस खरीदने तथा स्वीकृत पदों के सापेक्ष नियमानुसार आउटसोर्स कार्मिक रखने की भी अनुमति दी गई।

बेस अस्पताल में उपकरण, भवन और स्टाफ पर जोर

सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में स्वीकृत पदों पर तैनाती के लिए शासन से शीघ्र पत्राचार करने, पुराने आवासों की मरम्मत और नवनिर्मित भवनों के शीघ्र हस्तांतरण के लिए अवशेष कार्य पूरे कराने के निर्देश दिए गए। इलेक्ट्रिक स्टेबलाइजर और ऑपरेशन थिएटर के आवश्यक उपकरण खरीदने को मंजूरी दी गई। महिला अस्पताल में शौचालय सहित अन्य निर्माण एवं रखरखाव कार्यों के साथ लघु निर्माण और आउटसोर्स कार्मिकों की तैनाती पर भी निर्णय लिया गया। वहीं रामनगर अस्पताल में आईसीयू का शीघ्र संचालन शुरू कराने और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए।

बरसात में संक्रामक रोगों को लेकर अलर्ट

डीएम ने बरसात के मौसम में संभावित संक्रामक रोगों को देखते हुए अस्पतालों में आवश्यक दवाएं, उपकरण और अन्य जरूरी संसाधन पहले से उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पतालों की स्वच्छता और चिकित्सा उपकरणों के रखरखाव की नियमित निगरानी पर जोर देते हुए कहा कि संक्रामक रोगों से निपटने में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष नैनीताल डॉ. सरस्वती खेतवाल, सीएमओ डॉ. रश्मि पंत, पीएमएस डॉ. द्रोपदी गर्ब्याल, सीएमएस रामनगर डॉ. तपन कुमार शर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    17 साल बाद भी बावनखेड़ी हत्याकांड का खौफ जिंदा, मौत की सजा के बावजूद फांसी का इंतजार….

    Spread the News

    Spread the Newsअमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के बावनखेड़ी गांव में अप्रैल 2008 में हुआ सामूहिक हत्याकांड आज भी प्रदेश के सबसे खौफनाक अपराधों में गिना जाता है। एक…

    मुक्तेश्वर घूमने आए पर्यटकों की टैंपो ट्रैवलर खाई में गिरी, दो की मौत…..

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मुक्तेश्वर घूमने आए फरीदाबाद के पर्यटकों के लिए शुक्रवार का दिन दर्दनाक हादसे में बदल गया। रामगढ़-सतबुंगा मोटर मार्ग पर दुत्कानेधार के…