तीज महोत्सव में बरसे खुशियों के रंग, रैंप वॉक और नृत्य ने बांधा समां…..

Spread the News

हल्द्वानी। ऑल इंडिया लीनस क्लब प्रयास एवं उड़ान के तत्वावधान में तीज महोत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन क्लब अध्यक्ष सोनू जोशी एवं ममता अग्रवाल ने किया। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

सावन के उल्लास से सराबोर महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर शिव एवं गौरा की पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि तथा अखंड सौभाग्य की कामना की। कार्यक्रम में रैंप वॉक, नृत्य, क्वेश्चन-आंसर राउंड, मेहंदी और आकर्षक परिधानों की प्रतियोगिताओं ने खूब रंग जमाया।

प्रतियोगिताओं में तीज क्वीन का खिताब प्रयास एवं उड़ान क्लब की चंपा चिलवाल और शिवाय भारद्वाज ने हासिल किया। फर्स्ट रनरअप एकता गुप्ता एवं अनुराधा रहीं, जबकि सोलह श्रृंगार लकी लेडी का खिताब सौम्या जोशी एवं ममता अग्रवाल के नाम रहा।

कार्यक्रम में नीरजा, सीमा, सुशीला, रमा, दुर्गा, रेखा, कमला, मयूरी, सौम्या, पूजा, रश्मि, सरला, ऋतु, एकता, गीता, शिवानी, अनुराधा, नंदा, निर्मला, उषा, चंपा सहित क्लब की अनेक सदस्याएं मौजूद रहीं।

  • Related Posts

    एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव संपन्न,आर्यन बेलवाल के सिर सजा अध्यक्ष का ताज… 

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर आर्यन बेलवाल विजयी रहे। उन्हें 1723 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मेहुल साह को 1257 वोट पर संतोष…

    15वें राउंड में आर्यन बेलवाल की बढ़त कायम….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल ने 15वें राउंड में बढ़त मजबूत कर ली है। आर्यन बेलवाल को 1419…