नीति घाटी में कुदरत का कहर! सैलाब में बहा नया वैली ब्रिज, BRO का वाहन भी समाया…..

Spread the News

भारत-चीन सीमा के करीब तबाही से मचा हड़कंप, BRO कर्मचारी लापता; दो सिविल पिकअप बहने की भी आशंका

चमोली। भारत-चीन सीमा से लगे नीति घाटी में सोमवार को भारी बारिश ने जमकर कहर बरपाया। जोशीमठ से करीब 40 किलोमीटर आगे तमक नाले में अचानक आए भीषण सैलाब के तेज बहाव में पिछले महीने ही तैयार किया गया वैली ब्रिज देखते ही देखते बह गया। पुल के पास खड़ा सीमा सड़क संगठन (BRO) का एक वाहन भी सैलाब की चपेट में आ गया। प्रशासन के मुताबिक वाहन में सवार एक BRO कर्मचारी के भी लापता होने की सूचना है।

दो सिविल वाहनों के बहने की भी आशंका

स्थानीय ग्रामीणों ने दो सिविल पिकअप वाहनों के भी सैलाब में बहने की आशंका जताई है। हालांकि प्रशासन ने अभी तक किसी सिविल वाहन या नागरिक के बहने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और प्रशासन व संबंधित एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

पिछले साल बह गया था पक्का पुल

तमक नाले पर पिछले वर्ष अगस्त में आई भीषण बाढ़ में पक्का पुल बह गया था। इसके बाद सीमा सड़क संगठन ने यहां आवाजाही बहाल करने के लिए लोहे का वैली ब्रिज तैयार किया था। पिछले महीने ही इस पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोला गया था, लेकिन एक महीने के भीतर ही प्रकृति के प्रचंड रूप ने इस वैकल्पिक पुल को भी अपने साथ बहा दिया।

BRO कर्मचारी के लापता होने की पुष्टि

उप जिलाधिकारी ज्योतिर्मठ चंद्रशेखर वशिष्ठ ने BRO के एक वाहन और उसमें सवार एक कर्मचारी के बहने की पुष्टि की है। कर्मचारी की तलाश के लिए संबंधित एजेंसियों की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। नीति घाटी जैसे संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्र में पुल बहने और BRO कर्मचारी के लापता होने की घटना ने चिंता बढ़ा दी है।

  • Related Posts

    बनभूलपुरा में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, नशीले इंजेक्शनों के साथ 4 तस्कर दबोचे…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। पुलिस द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाParagraphम के दृष्टिगत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गश्त के दौरान 04 अभियुक्तों को…

    आरटीई के आंकड़ों में गड़बड़ी पर डीएम सख्त, हल्द्वानी के स्कूलों का होगा भौतिक सत्यापन…..

    Spread the News

    Spread the Newsपोर्टल पर दर्ज सूचनाओं और विभागीय रिपोर्ट में मिली भिन्नता, तीन सदस्यीय समिति करेगी जांच नैनीताल/हल्द्वानी। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई), 2009 के तहत जनपद नैनीताल में संचालित…