दिनदहाड़े घर में घुसकर जेवरात चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार…..

Spread the News

कुंडा पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत किया चोरी की वारदात का खुलासा, हार, अंगूठियां और बिछुए बरामद

ऊधमसिंहनगर। कोतवाली कुंडा क्षेत्र के अंतर्गत सरवरखेड़ा में दिनदहाड़े घर में घुसकर जेवरात चोरी करने के मामले का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए पीली धातु के हार समेत तीन अंगूठियां और चार बिछुए बरामद किए हैं। कार्रवाई एसएसपी अजय गणपति के कुशल निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई।

घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि 6 अगस्त को सरवरखेड़ा निवासी बाबू हुसैन ने कोतवाली कुंडा में तहरीर देकर बताया था कि दिन के समय अज्ञात चोर उसके घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल टीमों का गठन किया।

पुलिस टीमों ने सुरागरसी-पतारसी के साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसी दौरान सूचना के आधार पर किमाया बैंकट हॉल के बाईं ओर जाने वाली सड़क से दो संदिग्धों को पकड़ लिया गया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी किए गए जेवरात बरामद हुए।

बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2)/3(5) BNS की बढ़ोतरी की गई। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

साजिद उर्फ सज्जू (23) पुत्र अब्दुल रशीद, निवासी ग्राम सरवरखेड़ा, कुंडा।

अरमान (22) पुत्र अहमद नबी उर्फ नविया, निवासी ग्राम सरवरखेड़ा, कोतवाली कुंडा।

  • Related Posts

    राहुल गांधी पर मुकदमे को लेकर भड़का वाल्मीकि समाज, कोतवाली में किया जोरदार प्रदर्शन….

    Spread the News

    Spread the Newsसमाज का दावा—शिकायतकर्ता का वाल्मीकि समाज से कोई संबंध नहीं, निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग हल्द्वानी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रामलीला मैदान में…

    ज्योलीकोट में जलजनित बीमारियों पर प्रशासन सख्त, घर-घर होगी सैंपलिंग….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी/ज्योलीकोट। ज्योलीकोट क्षेत्र में जलजनित रोगों से बढ़ रही बीमारी को लेकर सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलीकोट सहित गाजा, सरियाताल,…