6 दिन बाद लौटी परिवार की खुशियां! सकुशल मिला लापता 12 वर्षीय शिवम…..

Spread the News

हल्द्वानी। छह दिन पहले बनभूलपुरा पुरा क्षेत्र से लापता 12 वर्षीय बालक शिवम को पुलिस ने सकुशल खोज निकाला। बालक के मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

जानकारी के अनुसार जवाहर नगर वार्ड नंबर-15 निवासी ऊषा देवी का 12 वर्षीय पुत्र शिवम दो अगस्त की शाम करीब सात बजे घर से बिना बताए चला गया था। काफी तलाश के बाद भी बालक का पता नहीं चलने पर आठ अगस्त को परिजनों ने बनभूलपुरा थाने में सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बीएनएस की धारा 140(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों में तलाश करने के साथ ही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने बालक को गौलापार स्टेडियम के सामने वाली गली से बागजाला जाने वाले रास्ते के पास से सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद बालक को उसकी मां ऊषा देवी के सुपुर्द कर दिया गया।

  • Related Posts

    छात्र गुटों के बीच हुई मारपीट और तोड़फोड़ मामले में पुलिस की सख्त कार्रवाई, चार गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। दुर्गा सिटी सेंटर के पास दिल्ली चाट की दुकान के समीप छात्रों के दो गुटों के बीच हुए विवाद और तोड़फोड़ के मामले में नैनीताल पुलिस ने…

    नशे में स्कॉर्पियो दौड़ाना पड़ा भारी, गैस गोदाम निवासी आशीष को पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the Newsरात्रि चेकिंग में पुलिस ने रोका, धारा 185 में चालानी कार्रवाई कर वाहन किया सीज हल्द्वानी। रात्रि चेकिंग के दौरान शराब के नशे में स्कॉर्पियो को खतरनाक तरीके…