पीली कोठी चौराहे पर आतंक मचाने वाले 20 को पुलिस ने दबोचा……… 

Spread the News

हल्द्वानी। पीली कोठी चौराहे के पास दो गुटों के बीच हुए विवाद के बाद हुए पथराव और अराजकता फैलाने वाले 20 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्तों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

बृहस्पतिवार देर रात पीली कोठी चौराहे के निकट दो गुटों के बीच हुए विवाद के बाद सड़क पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना पर थाना मुखानी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा स्थिति को नियंत्रित करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रारम्भ की गई।

डॉ. जगदीश चंद्र, पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल* द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों को घटना में सम्मिलित व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए।

उक्त निर्देशों के क्रम में पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन कर उपलब्ध साक्ष्यों एवं गहन जांच के आधार पर घटना में सम्मिलित *20 व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार* किया गया।

गिरफ्तार किए गए सभी व्यक्तियों के विरुद्ध *थाना मुखानी में धारा 172(2) बीएनएसएस* के अंतर्गत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त *पुलिस अधिनियम की धारा 81 के अंतर्गत 20 व्यक्तियों का चालान कर कुल ₹10,000/-* का संयोजन शुल्क वसूल किया गया। वर्तमान में सभी 20 व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।

*प्रकरण के संबंध में सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन में किसी भी व्यक्ति के साथ मारपीट अथवा चोट पहुंचाने की घटना परिलक्षित नहीं हुई है। फुटेज में केवल भगदड़ जैसी स्थिति दिखाई दे रही है। साथ ही, दोनों पक्षों की ओर से इस संबंध में कोई तहरीर भी प्राप्त नहीं हुई है।*

प्रकरण की जांच प्रचलित है। जांच के दौरान यदि किसी प्रकार की *मारपीट अथवा अन्य कोई दंडनीय तथ्य प्रकाश* में आते हैं, तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

  • Related Posts

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…

    सीएम धामी ने मां नंदा के दरबार में टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की की कामना….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। मां नंदा देवी महोत्सव के उल्लास और आस्था के बीच मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नैनीताल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक मां नंदा देवी मंदिर में पहुंचकर…