ट्रैफिक दरोगा से मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार…..

Spread the News

रुद्रपुर। बच्चों के साथ मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम के साथ अभद्रता और मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

शनिवार को डायल-112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि झील क्षेत्र में कुछ लोग बच्चों के साथ मारपीट कर रहे हैं। सूचना पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक खुशवंत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आरोप है कि पुलिस टीम के वहां पहुंचने पर दो युवकों ने टीम के साथ अभद्रता, धक्का-मुक्की और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों गुरप्रीत सिंह निवासी प्रीत विहार, रुद्रपुर और सुरजीत कुमार निवासी पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

  • Related Posts

    SDRF की सतर्कता से टलीं दुर्घटनाएं, गंगा में डूब रहे 07 श्रद्धालुओं का सकुशल रेस्क्यू, देखें Video….

    Spread the News

    Spread the Newsहरिद्वार। कांवड़ मेला-2026 के दौरान आज दिनांक 02 अगस्त 2026 को कांगड़ा घाट पर अलग-अलग समय पर हुई सात घटनाओं में गंगा नदी के तेज बहाव में फंसे…

    धारदार हथियार से युवक पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। तीनपानी क्षेत्र में युवक पर चापड़ और छुरे से हमला कर घायल करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।…