महिला ने गटका विषाक्त, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप……

Spread the News

ऊधमसिंहनगर। जिले के दिनेशपुर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर गटकने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके पक्ष ने विवाहिता के ससुरालियों पर उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया है।

पुलिस के अनुसार दिनेशपुर श्रीराम कॉलोनी निवासी 27 वर्षीय महिला कंचन सामंत पत्नी ललित सामंत ने रविवार शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर मृतका के मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि कंचन का लंबे समय से उत्पीड़न किया जा रहा था और उसके साथ मारपीट भी होती थी। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

  • Related Posts

    उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, कल इन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल…..

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार, 28 जुलाई को उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, ऊधम सिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों के कुछ क्षेत्रों में भारी…

    रेत में दबा मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी…….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। दमुवादूंगा चौफुला क्षेत्र में युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए…