रेत में दबा मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी…….

Spread the News

हल्द्वानी। दमुवादूंगा चौफुला क्षेत्र में युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान पवन सिंह (30), पुत्र मदन सिंह निवासी हाटाग्राम इंदिरा नगर बिंदु खत्ता के रूप में हुई है। मृतक स्टोन क्रेशर से खनन सामग्री लाने वाले डंपर में हेल्पर का कार्य करता था।

मृतक के भाई विक्रम से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को लालकुआं स्थित स्टोन क्रेशर से खनन सामग्री लाने के लिए पहुंचे डंपर के चालक के न होने पर हेल्पर पवन सिंह डंपर को लोडिंग प्वाइंट पर लेकर पहुंच गया। इस दौरान पवन गाड़ी के डाले में पट्टा फंसाने के लिए गाड़ी में चढ़ा। ठीक तभी माल लोड करने वाले ने गाड़ी में रेत डाल दिया जिसमें पवन दब गया। सभी इस बात से बेखबर रहे की रेत के नीचे पवन दब चुका है। इसके बाद काफी देर तक डंपर को हटाने के लिए कोई नहीं पहुंचा तो दूसरा चालक डंपर को लेकर चौफुला क्षेत्र में चल रहे नहर कवरिंग के कार्य के लिए माल डालने पहुंचा। यहां चालक डंपर से माल उतारकर लौट गया तब तक भी किसी को पता नहीं चला कि रेत में पवन दबा हुआ है। जब नहर निर्माण के दौरान मजदूरों ने रेत उठानी शुरू की तो उसमें से पवन का हाथ दिखाई दिया तब रेत में शव दबा होने का पता चला।सूचना पर एसपी सिटी मनोज कत्याल भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया मौत का कारण रेत में दबना लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…