घास काट रही महिला पर बाघ का हमला, गंभीर अवस्था में हायर सेंटर रेफर…….

Spread the News

रामनगर। जंगल में घास काट रही बुजुर्ग महिला पर घात लगाए बैठे बाघ ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह मोहान स्थित ग्राम कुनखेत में साथियों संग घास काटने गई बुजुर्ग महिला बसंती देवी (65) पत्नी बाली राम पर बाघ ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। साथ गई अन्य महिलाओं के शोर मचाने पर बाघ जंगल में भाग गया। घायल महिला को संयुक्त चिकित्सालय रामनगर लाया गया। जहां महिला की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग ने लोगों से जंगल में न जाने की अपील की है। विभाग द्वारा घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में ग्रस्त बढ़ा दी गई है।

  • Related Posts

    रेत में दबा मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी…….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। दमुवादूंगा चौफुला क्षेत्र में युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए…

    साथियों संग घूमने गई युवती का अपहरण कर गैंगरेप……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर निवासी युवती ने बाइक सवार युवकों पर उसका अपहरण कर गैंगरेप किए जाने का आरोप लगा शिकायत दर्ज कराई है। मामले में…